पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आंध्रा महिला समिति का वार्षिक चुनाव 20 को

आंध्रा महिला समिति का वार्षिक चुनाव 20 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आंध्रामहिला समिति की वार्षिक चुनाव 20 दिसंबर को कदमा स्थित आंध्रा एसोसिएशन परिसर में होगा। चुनाव प्रक्रिया शाम 7.30 बजे से शुरू होगी।

समिति की वर्तमान अध्यक्ष सुधा मोहन ने मंगलवार को बताया कि उपाध्यक्ष, सह सचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष सह कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। इसके बाद विजयी सदस्य मिलकर अध्यक्ष का चयन करेंगे। समिति में 104 आजीवन सदस्य हैं, लेकिन 90 सदस्य ही वोट डालेंगे। बाकी सदस्य शहर में नहीं हैं अथवा शहर छोड़कर जा चुके हैं। चुनाव के दौरान नए सदस्यों को भी शामिल किया जाएगा। अध्यक्ष ने बताया कि चुनाव के बाद आंध्रा एसोसिएशन कदमा महिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में चार जनवरी को पिकनिक का आयोजन किया जाएगा। स्थल की घोषणा चुनाव के बाद होने वाली बैठक में की जाएगी।