पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • को ऑपरेटिव कॉलेज के प्रिंसिपल आज सौंपेंगे रिपोर्ट

को-ऑपरेटिव कॉलेज के प्रिंसिपल आज सौंपेंगे रिपोर्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीएड प्रैक्टिकल परीक्षा में गड़बड़ी का मामला

जमशेदपुर | बीएडप्रैक्टिकल परीक्षा गड़बड़ी मामले की जांच के लिए को-ऑपरेटिव कॉलेज द्वारा गठित दो सदस्यीय कमेटी ने मंगलवार को प्रिंसिपल डॉ आरके दास को रिपोर्ट सौंपी। डॉ दास ने बताया कि वे पहले खुद रिपोर्ट का अध्ययन करेंगे। इसके बाद बुधवार को वीसी को सौंपेंगे। उल्लेखनीय है बीएड प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान इंटरनल वीक्षक शुभ्रा सरकार ने कोमल नामक लड़की पर दूसरी छात्रा का परीक्षा देने का आरोप लगाते हुए साकची थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दूसरी ओर आरोपी छात्रा ने वीक्षक पर पैसा मांगने का आरोप लगाया। मामले में कॉलेज प्रशासन ने कमेटी गठित कर जांच का आदेश दिया था।

रोजानावस्तुस्थिति की जानकारी ले रहा केयू

इसमामले में को-ऑपरेटिव कॉलेज से केयू हर दिन की जानकारी ले रहा है। मंगलवार को भी प्रिंसिपल ने केयू प्रशासन को वस्तु स्थिति की जानकारी दी। केयू के कुलपति डॉ आरपीपी सिंह ने कहा कि इस मामले पर हमारी पैनी नजर है। मामले की जांच के लिए विवि प्रशासन ने भी कमेटी गठित की है। रिपोर्ट आने के बाद दोषी पर निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।