आजादनगर कुंवर बस्ती में आज बिजली कटौती
जमशेदपुर | मानगाेके कुंवर बस्ती सब-स्टेशन और आजादनगर फीडर से बुधवार को बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली बोर्ड के मानगो के सहायक अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक आजादनगर फीडर बंद रहेगा। वहीं, कुंवर बस्ती सब-स्टेशन से दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।