- Hindi News
- जनशताब्दी एक्सप्रेस डेढ़ गीतांजलि आधा घंटा लेट
जनशताब्दी एक्सप्रेस डेढ़ गीतांजलि आधा घंटा लेट
जमशेदपुर | हावड़ा-मुंबईगीतांजलि एक्सप्रेस मंगलवार को आधा घंटा लेट से शाम 6.00 बजे टाटानगर स्टेशन पहुंची। घाटशिला स्टेशन के पास सिग्नल का काम होने के कारण ट्रेन को वहां रोका गया था। वहीं, सुबह साढ़े नौ बजे आने वाली हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे लेट सुबह 11 बजे आई। सुबह 6.40 बजे आने वाली टाटा-छपरा एक्सप्रेस सात घंटे लेट दोपहर डेढ़ बजे स्टेशन पहुंची। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।