- Hindi News
- ग्रेजुएट कॉलेज को मिले पांच अनुबंध शिक्षक
ग्रेजुएट कॉलेज को मिले पांच अनुबंध शिक्षक
जमशेदपुर | ग्रेजुएटकॉलेज को कोल्हान विश्वविद्यालय ने पांच अनुबंध शिक्षक दिए हैं। शिक्षकों के नाम की सूची विश्वविद्यालय प्रशासन ने मंगलवार को कॉलेज को उपलब्ध करा दी है। यह जानकारी कॉलेज की प्रिंसिपल उषा शुक्ला ने दी। उन्होंने बताया कि सभी शिक्षक जल्द ही कॉलेज में कक्षा लेना शुरू कर देंगे। मालूम हो कि कॉलेज में उर्दू, हिंदी, कॉमर्स, अर्थशास्त्र भूगोल संकाय में शिक्षकों की कमी थी।