- Hindi News
- दो अध्यक्षों ने संविधान बदलने का किया प्रयास
दो अध्यक्षों ने संविधान बदलने का किया प्रयास
>> मामला टीडब्ल्यूयू के संविधान संशोधन का
भास्करन्यूज | जमशेदपुर
टाटावर्कर्स यूनियन (टीडब्ल्यूयू) के दो अध्यक्षों ने यूनियन के संविधान को बदलने का प्रयास किया। वर्तमान अध्यक्ष पीएन सिंह ने अपने कार्यकाल में संविधान संशोधन के जरिए एक सदस्य की सदस्यता को बर्खास्त करने का अधिकार पदधारक को देने की कोशिश की, जो पहले से आमसभा में निहित है।
टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबर का सेेक्शन बदलने पर उसकी सदस्यता खत्म करने का प्रावधान का प्रस्ताव था। यह कमेटी मेंबरों पर अंकुश लगाने का प्रयास था। वर्तमान संविधान में कमेटी मेंबर का विभाग बंद होने या उसका सेक्शन बदलने पर भी उसकी सदस्यता खत्म नहीं होती है।
^यूनियन के संविधान में संशोधन कर प्रजातंत्र का हरण करने का प्रयास यूनियन के दो अध्यक्षों पीएन सिंह और रघुनाथ पांडे ने अपने-अपने कार्यकाल में किया। यूनियन को हड़पने और कमजोर करने का प्रयास कभी सफल नहीं होने दिया जाएगा।” भगवानसिंह, तीसरेमोर्चा के नेता
^टाटा वर्कर्स यूनियन का संविधान कई मायनों में बहुत पुराना हो गया है। उसे समय के अनुकूल बनाया जाना जरूरी है। मैंने भी अपने समय में सबकी सहमति से संविधान संशोधन करने का प्रयास किया था, लेकिन कुछ लोगों ने आमसभा नहीं होने दी।” रघुनाथपांडे, पूर्वअध्यक्ष, टीडब्ल्यूयू
^संविधान संशोधन सबकी रजामंदी से करने का प्रयास किया गया। कमेटी मीटिंग में सदस्यों ने केवल अपनी सहमति दी थी, बल्कि अपने सुझाव भी दिए थे। इसके आधार पर यूनियन के संविधान की कई खामियों को दूर करने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन कुछ लोगों ने संविधान संशोधन को नहीं होने दिया।” पीएनसिंह, अध्यक्ष,टीडब्ल्यूयू
पूर्व अध्यक्ष रघुनाथ पांडे के कार्यकाल के दौरान वर्ष 2012 के चुनाव से पहले यूनियन के संविधान को बदलने का प्रयास किया गया। किसी भी नए व्यक्ति को सदस्यता देने का अधिकार अध्यक्ष और महामंत्री द्वारा देने का प्रावधान करने का प्रयास किया गया, जो पुराने संविधान में आमसभा को है। चुनाव पदाधिकारी और चुनाव कमेटी बनाने का अधिकार अध्यक्ष और महामंत्री को देने का प्रयास किया गया। यह पहले से निष्पक्ष व्यक्ति और आमसभा के पास है। यूनियन के कामकाज और कोष का लेखा-जोखा प्रत्येक वर्ष करने का प्रावधान पहले से है। इसे बदल कर तीन वर्ष में एक बार करने का प्रयास किया गया।
अध्यक्ष या महामंत