पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीतारामडेरा में दो ने की आत्महत्या

सीतारामडेरा में दो ने की आत्महत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| सीतारामडेराथाना क्षेत्र में सोमवार की रात एक महिला और एक टेंपो चालक ने आत्महत्या कर ली। सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भुइयांडीह शीतला मंदिर के पास स्वीटी कुमारी (24 वर्ष) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर सीतारामडेरा थाना पुलिस पहुंची। पुलिस के अनुसार, महिला बिरसानगर बी ब्लॉक की रहने वाली थी। वह डेढ़ वर्ष से पति से अलग रहती थी। गत चार माह से भुइयांडीह में निरंजन कुमार के घर में रह रही थी। मामले की जांच की जा रही है। दूसरी ओर, भुइयांडीह लकड़ी टाल के पास अर्जुन चौधरी (22 वर्ष) ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक टेंपो चालक है।