जमशेदपुर. चाईबासा जिला अंतर्गत हाट गम्हरिया में होटल संचालक प्रदीप कुमार पुश्ती की चोरी गया पिकअप वैन मंगलवार को पुलिस ने साकची आमबागान के एक गैरेज से बरामद किया। पुलिस ने पिकअप वैन को जब्त कर लिया है। गैरेज संचालक से पुलिस पूछताछ कर रही है। पिकअप वैन मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी होटल संचालक प्रदीप कुमार पुश्ती को दी। प्रदीप कुमार पुश्ती ने साकची थाना में अपने वाहन की पहचान की। प्रदीप के अनुसार गत 28 मई की रात होटल के सामने से उनका पिकअप वैन चोरी हो गया था। पिकअप वैन में 1.72 लाख रुपए का राशन लदा था। सामान के साथ वैन गायब हो गया। इस संबंध में उन्होंने हाटगम्हरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।