पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सतरंग में विद्यार्थियों की दिखी अदाकारी

सतरंग में विद्यार्थियों की दिखी अदाकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करीमसिटी कॉलेज में सोसायटी फॉर प्रोमोशन ऑफ आर्ट एंड कल्चर (स्पार्क) की ओर से चल रहे सतरंग-14 के तीसरे दिन अदाकारी का जलवा दिखने को मिला। विद्यार्थियों ने स्किट, माइम और डम्ब शेराड प्रतियोगिताओं में शिरकत कर अपने अभिनय का लोहा मनवाया।

विभिन्न टीमों ने नुक्कड़ नाटक (स्किट) के जरिए जहां जल को बचाने का संदेश दिया, वहीं सीता का बदला नुक्कड़ नाटक को मंचित कर आधुनिक काल में रामायण को नए तरीके से परिभाषित करने की कोशिश की। माइम प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों ने मूक अभिनय की बेजोड़ मिसाल पेश की। दिल्ली के चर्चित निर्भया कांड की गूंज भी मूक अभिनय में सुनाई दी। अपनी बेहतरीन अदाकारी की बदौलत अनामिका एंड टीम स्किट (नुक्कड़) प्रतियोगिता की विजेता बनी। दूसरे स्थान पर सुमन एंड टीम रही। माइम में भावना एंड टीम पहले और विकास एंड टीम दूसरे स्थान पर रही। जबकि, डम्ब शेराड में जीशान एंड गौरव विजेता बने। इसके पहले अदाकारी प्रतियोगिता का उदघाटन कॉलेज के प्राचार्य मोहम्मद जकारिया ने किया। मौके पर प्रोफेसर एसएम अमीरूद्दीन स्पार्क की कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे। निर्णायकों में अबरार खान, आकिब आफरीन, सौरभ सुमन अर्पिता श्रीवास्तव शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन शितांशु संजय और नीतीश ने किया। धन्यवाद ज्ञापन हेना जाफरी ने किया।

कार्यक्रम का उदघाटन करते अतिथि।

आज एनिग्मा का फाइनल

एनिग्मा का फाइनल 10 दिसंबर को होगा। इसका प्रारंभिक चरण सात दिसंबर को हुआ था। इसी दिन स्लाइड इफेक्ट प्रतियोगिता भी होगी। 11 को स्ट्रोक्स, 12 को प्रदर्शनी, 13 को सुर संगत का प्रारंभिक चरण, 14 को झनक, 15 को विचार वार एवं जैम और 16 को सुर संगत का फाइनल होगा।