पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रशासन मांगेगा श्रम विभाग से गाइडलाइन

प्रशासन मांगेगा श्रम विभाग से गाइडलाइन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टाटावर्कर्स यूनियन चुनाव कराने के लिए जिला प्रशासन श्रम विभाग से गाइडलाइन मांगेगा। यह फैसला मंगलवार को समाहरणालय में डीसी डॉ अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया। यूनियन के संविधान में चुनाव कराने की प्रक्रिया का उल्लेख नहीं है। इस कारण प्रशासन श्रम विभाग से दिशा निर्देश की मांग कर रहा है। बैठक में तय हुआ कि श्रम विभाग के प्रधान सचिव राहुल शर्मा कोल्हान के आयुक्त आलोक गोयल को पत्र लिखकर गाइडलाइन की मांग की जाए। बैठक में एसओआर अनिल कुमार राय डीएलसी एसएस पाठक उपस्थित थे।

यूनियन ने नहीं उपलब्ध कराई नियमावली

टाटावर्कर्स यूनियन के पास चुनाव कराने की नियमावली नहीं है। प्रशासन ने यूनियन के महामंत्री बीके डिंडा से नियमावली की मांग की गई थी, लेकिन महामंत्री ने नियमावली उपलब्ध नहीं कराई। महामंत्री की ओर से एक प्रस्ताव प्रशासन को उपलब्ध कराया गया था, जिसमें चुनाव कराने के संबंध में स्पष्ट नियम नही है। इस कारण प्रशासन को नियम संगत चुनाव कराने में परेशानी रही है। यूनियन में कई गुट हैं, जो एक- दूसरे पर गंभीर आरोप - प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसलिए जिला प्रशासन हर कदम सावधानी से उठा रहा है।

न्यू सीरीज तीसरे मोर्चा के पक्ष में

टाटा स्टील के न्यू सीरीज के कर्मचारी टाटा वर्कर्स यूनियन के तीसरे मोर्चा के पक्ष में हैं। मंगलवार को न्यू सीरीज के कर्मचारियों की एक बैठक सिदगोड़ा में हुई। इसमें यह निर्णय लिया गया। समरेश सिंह के अनुसार, तीसरे मोर्चे के नेता भगवान सिंह यूनियन में सबसे सक्रिय मजदूर नेता हैं। ऐसे में कर्मचारियों ने उन्हें समर्थन करने का मन बनाया है।