- Hindi News
- ईमानदारी की बात करें सुबोध : कमेटी मेंबर
ईमानदारी की बात करें सुबोध : कमेटी मेंबर
जमशेदपुर| टाटास्टील आरएंडडी साइंटिफिक सर्विसेज के कमेटी मेंबर जे रमना राव ने कहा है कि उपाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव भ्रष्टाचार और ईमानदारी की बात करें, क्योंकि वे खुद भ्रष्टाचारी हैं। उन्होंने एलडी-2 के कर्मचारी राजकिशोर देशमुख का घर हड़प लिया है। इस मामले का फैसला कोर्ट दे चुका है। इसमें वे गुनाहगार हैं। ऐसे में उन्हें भ्रष्टाचार की बात नहीं करनी चाहिए। सुबोध का चरित्र उनकी पार्टी के लोग भी अच्छी तरह से जानते हैं। वे किसी एक व्यक्ति के साथ नहीं रहते। वे निजी लाभ लेकर किनारा पकड़ लेते हैं।
भगवानसिंह से एनएस कर्मी ने पूछे सवाल
एसएमडीके एनएस कर्मी विमल कुमार ने तीसरे मोर्चा के नेता भगवान सिंह से कई सवाल पूछे हैं। उन्होंने कहा है कि एनजेसीएस से बाहर होने के समझौते पर पीएन सिंह ने भी हस्ताक्षर किया था। क्या इस बात की जानकारी 2012 के चुनाव में भगवान सिंह को नहीं थी। उस समय भगवान सिंह पीएन सिंह के खास सलाहकार थे। मजदूरों को गुमराह कर और गलत हथकंडा अपना कर उन्होंने पीएन सिंह को अध्यक्ष बनाया तथा संविधान संशोधन में भी उन्होंने भरपूर सहयोग किया। दो साल तक सत्ता का सुख भोगा और मजदूरों की भलाई के लिए एक भी काम नहीं किया, उलटे एनएस कर्मचारियों एवं 3 कमेटी मेंबरों को निलंबित भी करा दिया। अब चुनाव का समय आया, तो तीसरा मोर्चा बनाकर पीएन सिंह का विरोध करने लगे। इस तरह के झांसे में मजदूर आने वाले नहीं हैं।
सीआरएमकर्मी नीतेश और अमर के झांसे में आने वाले नहीं : सीआरएमकर्मी घनश्याम पांडे ने एक बयान में कहा है कि पीएन सिंह के कार्यकाल में सीआरएम के कर्मचारियों का कोई भी काम नहीं हुआ। लेकिन सीआरएम कर्मियों का आईबी फ्रिज जरूर हो गया। जो नए लोग एसोसिएट बने हैं, उनको चार साल का इंक्रीमेंट मिलना चाहिए था, वह भी नहीं मिल रहा है। तो मैनिंग हुआ। सीआरएम के कमेटी मेंबर नीतेश राज और अमर पाणिग्रही दो साल में एक साल टूर पर ही रहे और मजदूरों को गुमराह किया।