पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रेजुएट से निकली जागरूकता रैली

ग्रेजुएट से निकली जागरूकता रैली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर। झारखंडह्यूमन राइट्स कमिशन (जेएचआरसी) और ग्रेजुएट कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को विश्व मानवाधिकार दिवस की पूर्व संध्या पर मानवाधिकार जागरूकता रैली निकाली गई। रैली ग्रेजुएट कॉलेज से निकलकर साकची के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए फिर कॉलेज पहुंची। इसके पहले कोल्हान विश्वविद्यालय की प्रोवीसी डॉ. शुक्ला मोहंती ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ग्रेजुएट कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. उषा शुक्ला ने कहा कि महिलाओं की असुरक्षा मानवाधिकार हनन का आज सबसे बड़ा मामला है। झारखंड में यह समस्या और भी गंभीर है। आलम यह है कि आज पैरेंट्स बच्चियों को घर से बाहर भेजने में घबराते हैं। कार्यक्रम को रजनी तिवारी, मीनू वर्मा, श्वेता दुबे और किरण शुक्ला ने भी संबोधित किया। मौके पर जेएचआरसी के मनोज मिश्रा समेत काफी संख्या में उसके सदस्य उपस्थित थे।