पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्लू हाउस चैंपियन

ब्लू हाउस चैंपियन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| सामुदायिकउच्च विद्यालय बारेगोड़ा में मंगलवार को इंटर हाउस हैंडबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट के फाइनल में ब्लू हाउस ने रेड हाउस को 42-15 अंकों के अंतर हरा दिया। ग्रीन हाउस को तीसरे और येलो हाउस को चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा। प्रतियोगिता का संचालन पीटी शिक्षक श्याम कुमार शर्मा ने किया। टूर्नामेंट में कुल 48 बच्चों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता के दौरान शिक्षा निकेतन की प्राचार्या रमा श्रीनिवासन मुख्य अतिथि थीं। मुकाबले को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में एचएन राय, एके सिंह, कमला महतो, रश्मि रेखा, सुरेश सिंह, धर्मेंद्र कुमार, सुबोध कुमार के साथ साथ स्कूल की अन्य शिक्षक और शिक्षिकाओं का योगदान रहा।