जेसीएपीसीपीएल दस विकेट से विजयी
जुस्कोकप कॉरपोरेट क्रिकेट मैच में मंगलवार को जेसीएपीसीपीएल ने सीटीटी को दस विकेट से हरा दिया। टेल्को ग्राउंड पर खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सीटीसी ने 20 ओवर में सात विकेट पर 99 रनों का स्कोर खड़ा किया। सीटसी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए हीरालाल ने 21 रन, सूरज ने 14 रनों का योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करते जेसीएपीसीपीएल ने 11.1 ओवर में बिना विकेट खोए 102 रन बनाकर मैच जीत लिया। विजय ने 43 और रबि ने 26 रन बनाए।