फ्लैट प्रोडक्ट और जेनरल ऑफिस जीते
जमशेदपुर| टाटास्टील खेल विभाग के तत्वावधान में चल रहे अंतर विभागीय क्रिकेट में मंगलवार को फ्लैट प्रोडक्ट ने प्रोफिट सेंटर को 53 रनों से हरा दिया। कीनन स्टेडियम में खेले मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्लैट प्रोडक्ट ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 168 रनों का स्कोर खड़ा किया। कृष्णा कुमार ने 71 रनों की पारी खेली। रवि शर्मा ने 27 और निखिल महेश्वरी ने नाबाद 38 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रोफिट सेंटर की टीम छह विकेट पर 115 रनों ही बना सकी।
जेनरलऑफिस ने झरिया डिवीजन को हराया : जेनरलऑफिस ने झरिया डिवीजन को चार विकेट से हरा दिया। झरिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकिट पर 101 रनों का स्कोर खड़ा किया। राजेश चौधरी ने 18, पी साहू ने 15 और विकास कुमार ने 15 रन बनाए। जेनरल ऑफिस नेे 18.5 ओवर में छह विकेट पर 102 रन बनाकर मैच जीत लिया। कमल कुमार सिंह ने 21, केवी श्रीनिवासन ने 21 और पी लक्ष्मीकांत ने 14 रन बनाए।