पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिल टॉप विजेता, गुलमोहर उपविजेता

हिल टॉप विजेता, गुलमोहर उपविजेता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर|हिल टॉपस्कूल ने अपना दबदबा जारी रखते हुए इंटर स्कूल बास्केटबॉल का खिताब जीत लिया। टाटा मोटर्स खेल विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को टेल्को कालोनी में खेले गए फाइनल में हिला टॉप स्कूल ने गुलमोहर स्कूल को 28 के मुकाबले 55 अंकों से हराया। हिल टॉप स्कूल के कप्तान शुभम शेखर पांडे को प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट का पुरस्कार मिला।

इस मौके पर राजीव श्रीवास्तव, एजीएम (ईआर-ऑटो मैनुफैक्चरिंग) टाटा मोटर्स मुख्य अतिथि थे।

इंटर स्कूल बास्केटबॉल का खिताब जीतने वाली हिल टॉप स्कूल और उपविजेता गुलमोहर स्कूल के खिलाड़ी पुरस्कार पाने के बाद मुख्य अतिथि के संग।