पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 13 पद के लिए 28 नामांकन

13 पद के लिए 28 नामांकन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर। अखिलझारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव 11 जनवरी को होगा। इसके लिए नामांकन की तिथि रविवार को समाप्त हो गई। दो दिनों में संघ के 13 पदों के लिए कुल 28 लोगों ने नामांकन किया। अध्यक्ष पद के लिए तीन, उपाध्यक्ष के तीन पदों के लिए छह और महासचिव के एक पद के लिए दो उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरा। नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 20 दिसंबर है। नामांकन प्रक्रिया मुख्य चुनाव पदाधिकारी सनत कुमार भौमिक, चुनाव पदाधिकारी अनिल कुमार प्रसाद, प्रदीप कुमार ओझा शत्रुघ्न सिंह की देखरेख में संपन्न हुई।

इन्होंनेभरा नामांकन: अध्यक्ष (1 पद) : एसएनसिंह, बबन सिंह बबन ओझा, उपाध्यक्ष(3 पद) : भूपेंद्रकुमार, अनिल, केएम ठाकुर, रामाकांत, सत्येंद्र सिंह गुमदी मार्डी, महासचिव(1 पद) : एसएसपोलाई एपी दुबे, संयुक्तसचिव (3 पद) : आरकेदास, एके मलहोत्रा, पंकज अवस्थी, सुजीत सिंह शशि भूषण, संगठनसचिव (1 पद) : सुनीलयादव चंद्र बदन सिंह, कार्यालयसचिव (1 पद) : संजयकुमार मकर रजक, कोषाध्यक्ष(1 पद) : कमलेशकुमार, आरके मिश्र एसके बिहारी, उपकोषाध्यक्ष (1 पद) : एकेझा, राजाराम शाह जेएन सोरेन, प्रेसप्रतिनिधि (एक पद) : गोपेशठाकुर ज्ञान रंजन स्वायन।

शिक्षक संघ चुनाव