पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्हील्स 15 का शुभारंभ 18 से

व्हील्स-15 का शुभारंभ 18 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | टाटामोटर्स के ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनीज (जीईटी) के बैनर तले आयोजित होने वाला मेगा फेस्ट व्हील्स-15 का आगाज 18 दिसंबर को होगा। 7 से 9 जनवरी को होने वाले ग्रैंड फिनाले के प्रारंभिक मुकाबले 18 से 20 दिसंबर तक होंगे। इसमें शहर के 50 से ज्यादा शिक्षण संस्थानों के करीब 5000 विद्यार्थी 24 प्रतियोगिताओं में शिरकत करेंगे।

आयोजन समिति के राहुल कपूर ने बताया कि पहले प्रारंभिक मुकाबले 19 से 21 दिसंबर तक होने वाले थे, लेकिन कार्यक्रम में थोड़ा फेरबदल कर इसे 18 से 20 दिसंबर कर दिया गया है।

व्हील्स-15 के ग्रैंड फिनाले में बॉलीवुड सेलेब्रिटी भाग लेंगे। इसके लिए कई गायकों से बातचीत चल रही है। आयोजन समिति के अनुसार 7 जनवरी को व्हील्स का उदघाटन टेल्को क्लब में होगा। 8 जनवरी का आकर्षण क्लैश ऑफ बैंड इवेंट होगा। अंतिम दिन टेल्को स्टेडियम में होने वाले मेगा नाइट में बॉलीवुड सिंगर सबको झुमाएंगे।

साइंस एग्जीबिशन, क्लैश ऑफ बैंड्स, वर्ड वार, क्विज, व्हील्स साइबर गेम्स, काउंटर स्ट्राइक, क्रिएटिव राइटिंग, फोटोग्राफी, ट्रेजर हंट, फुटसल, गुली क्रिकेट, स्पेलथॉन, ग्राफिटी, फेस पेंटिंग, नुक्कड़ नाटक, वर्कशॉप, मूवी मेकिंग, ग्रुप डांस, सोलो डांस, वेस्टर्न वोकल, ईस्टर्न वोकल अन्य।

ये इवेंट्स होंगे

ग्रैंड फिनाले में बॉलीवुड सेलेब्रिटी करेंगे शिरकत