पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बूंदाबांदी कोहरा से बढ़ी ठंड

बूंदाबांदी कोहरा से बढ़ी ठंड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रविवारको भी पूरे दिन शहर में कोहरा छाया रहा। ऐसी स्थिति बीते तीन दिन से बनी हुई है। रविवार को सुबह से दिनभर रुक-रुक कर हल्की बूंदाबांदी भी होती रही। मौसम में आए इस परिवर्तन के कारण दिन का तापमान 20 डिग्री पर पहुंच गया, जिससे लोगों को कंपकपी भरी सर्दी का सामना करना पड़ा। इसके विपरीत रात में बादल छाए रहने आर्द्रता की अधिकता के कारण बढ़ी उमस ने न्यूनतम तापमान को 15 डिग्री के करीब पहुंचा दिया है। तापमान में इस उतार चढ़ाव के कारण पिछले पांच दिनों में दिन के तापमान में 9.1 डिग्री की गिरावट आई है, जबकि रात के तापमान में 3.7 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

रविवार शाम एग्रिको मेन रोड मंें छाया कोहरा

इधर, कोहरा छाए रहने रुक रुक कर होती रही बारिश के कारण बाजार में कम भीड़ रही। सामान्य दिनों के मुकाबले काफी कम लोग बाजार पहुंचे, विशेषकर महिलाएं। नववर्ष के समीप आने के साथ जुबिली पार्क में पिकनिक मनाने वालों की भीड़ पर भी मौसम में बदलाव का असर दिखा। रविवार को पार्क में पिछले कुछ दिनों के मुकाबले कम लोग पहुंचे। बूंदाबांदी शुरू होते ही वे भी अपने घरों की ओर चले गए।

बाजार में कम रही भीड़

कारण : उत्तरभारत में बर्फबारी का असर

आगे क्या : 48घंटे तक बूंदाबांदी की संभावना

अगले 24 घंटों के दौरान कोहरा छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। इससे दिन का मौसम और सर्द होगा। वहीं, रात में बादल छाए रहने के कारण मौसम सामान्य से गर्म रहेगा। मौसम की यह स्थिति अगले 48 घंटों तक बनी रहेगी।

इधर, रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 3.1 डिग्री की गिरावट के साथ 20.3 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 6 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 14.7 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। आर्द्रता अधिकतम 87 फीसदी न्यूनतम 70 फीसदी रही। वहीं, पूरे दिन रुक-रुक कर होती रही बूंदाबांदी में कुल 0.4 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

पांच दिनों में शहर का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के कारण जम्मू-कश्मीर के ऊपर चक्रवात विकसित हुआ है। जम्मू-कश्मीर और आसपास के क्षेत्र में बारिश बर्फबारी हुई है। इसी कारण से पूरे उत्तर भारत के साथ पूर्वोत्तर क्षेत्र में कोहरा छाया हुआ है और बूंदाबांदी हो रही है।