- Hindi News
- गैर कंपनी क्षेत्र मंे मिली फुल लोड बिजली
गैर कंपनी क्षेत्र मंे मिली फुल लोड बिजली
जमशेदपुर | गैरकंपनी क्षेत्र में रविवार को बिजली आपूर्ति में सुधार हुई है। रविवार को जेएसईबी के कमांड क्षेत्रों में फुल लोड (140 मेगावाट) बिजली आपूर्ति हुई। गोलमुरी ग्रिड के सहायक अभियंता पीके जायसवाल ने बताया कि बिजली की अनियमित आपूर्ति की समस्या समाप्त हो गई है। गोलमुरी ग्रिड को 40 मेगावाट और गम्हरिया ग्रिड को 100 मेगावाट की बिजली आपूर्ति हो रही है। इससे लोड शेडिंग में कमी आई है। मालूम हो कि पिछले दिनों तेनुघाट विद्युत निगम लिमिटेड की एक यूनिट ठप होने से गैर कंपनी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की समस्या उत्पन्न हो गई थी।