पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 20 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी धराया

20 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी धराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | कदमाथाना अंतर्गत रानीकुदर में शनिवार की रात छत्तीसगढ़ पुलिस ने छापामारी कर सोहिल जयसानी को गिरफ्तार किया। सोहिल जयसानी के खिलाफ छत्तीसगढ़ के रायपुर जिला अंतर्गत बरसीवा थाना में आयरन ओर के धंधे में 20 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामला वर्ष 2013 का है।

मामला दर्ज होने के बाद सोहिल रायपुर से भाग कर कदमा में रह रहा था। वह बड़बिल में आयरन ओर का धंधा कर रहा था। इस दौरान बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर सोहिल का पता चला। रविवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया और दो दिन के ट्रांजिट रिमांड पर लेकर छत्तीसगढ़ ले गई।

रानीकुदर में छापामारी