सम्मान पाकर भर आईं सबकी आंखें
1971युद्ध में शामिल
नायकशिवनाथ शाह, लांस नायक जेएल झा सिपाही शंकर महतो
वीरनारी : सोनादेवी (द्वितीय विश्व युद्ध के सैनिक जगदीश सिंह की प|ी)
वीरमाता : रुिक्मणीदेवी (पनडुब्बी हादसे में शहीद मनोरंजन कुमार की मां)
गायत्री देवी (10वें बिहार बटालियन में कार्यरत नीरज कुमार की मां)
71 की जंग विश्व के लिए एक उदाहरण : खन्ना
कर्नलआशीष खन्ना ने कहा कि शहीद हमारे विरासत हैं और 1971 की जंग विश्व के लिए एक उदाहरण है। परिषद की ओर से सम्मान समारोह की सराहना करते हुए उन्होंने इस परंपरा को भविष्य में भी निभाए जाने की आवश्यकता बताई। प्रो. चंद्रेश्वर खां ने कहा कि सैनिक की शहादत कभी देश को चूकने नहीं देगा। हम सभी तिरंगे की आन, बान और शान को बनाए रखेंगे यह संकल्प लेने की आवश्यकता है। तारा शाहदेव ने कहा कि अन्याय के विरुद्ध लडऩा भी सैन्य धर्म का पालन करने के समान है। अभी वह अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ रही हैं। दुर्गा प्रसाद मिश्र ने कहा कि सीमा पर सुरक्षा में लगे वीरों के बदौलत हम देश में अमन-चैन से रहते हैं। तमाम सैनिकों पर पूरा देश गर्व करता है।
भास्कर न्यूज | जमशेदपुर
पूर्वसैनिक सेवा परिषद की ओर से रविवार को केएसएमएस ऑडिटोरियम में विजय दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 1971 में पाकिस्तान के साथ युद्ध में भारत को जीत दिलाने वाले तीन जवानों के अलावा दो शहीद जवानों के परिजन को सम्मान दिया गया। इनमें पनडुब्बी हादसे में शहीद मनोरंजन कुमार की मां रुिक्मणी देवी को वीर माता का सम्मान दिया गया। सम्मान लेते हुए रुिक्मणी देवी की आंखें भर आईं। उन्होंने कहा कि मनोरंजन सदा उनकी याद में रहेगा।
इसके पूर्व उपस्थित लोगों ने भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण कर समारोह की शुरुआत की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सोनारी आर्मी कैंप के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आशीष खन्ना, राष्ट्रीय निशानेबाज तारा शाहदेव प्रो. चंद्रेश्वर खां थे।
येभी थे मौजूद
बृजकिशोर सिंह, राजेश पांडेय, अजय सिंह समेत अन्य।
सोना देवी को वीर नारी का सम्मान देतीं तारा शाहदेव।
समारोह में सम्मानित लोगों के साथ कर्नल आशीष खन्ना, तारा शाहदेव अन्य अतिथि।