फिटनेस के लिए दौड़े शहरवासी
ये हुए पुरस्कृत
10 किमी दौड़ में महिला वर्ग की विजेताओं के साथ डेजी ईरानी, डॉ जेजे ईरानी, रुचि नरेंद्रन, चार्ल्स ब्रोमियो अन्य।
{ टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टीवी नरेन्द्रन ने जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में दिखाई हरी झंडी, 4800 लोगों ने लगाई दौड़
पांच किमी दौड़
बालकवर्ग : 1.बबलू टुडू (10 हजार), 2. पंतुराम मांडी (8 हजार), 3. सूरज खालखो (7 हजार), 4. खेला सोरेन (6 हजार), 5. बिरसा हेस्सा (5 हजार)। बालिका वर्ग : 1. शहनाज परवीन (10 हजार), 2. पूजा कुमारी (8 हजार), 3. शीतल कुमारी (7 हजार), 4. दुलारी बास्के (6 हजार), 5. गीता कुमारी (5 हजार)।
सात किमी दौड़
पुरुषवर्ग : 1.अर्जुन टुडू (25 हजार), 2. गौतम कुमार महतो (20 हजार), 3. राय बास्के (15 हजार), 4. मुकुंद बानरा (10 हजार), 5. त्रिभुवन हेंब्रम (7.50 हजार)। महिलावर्ग : 1.शिप्रा सरकार (25 हजार), 2. सुमति दास (20 हजार), 3. सोना कुमारी (15 हजार), 4. सुनीता हेंब्रम (10 हजार), 5. दीपामोनी (7500 रुपए)।
10 किमी दौड़
पुरुषवर्ग : 1.योगेंद्र कुमार (51 हजार रुपए), 2. वीरेंद्र कुमार (41 हजार), 3. संतोष कुमार (31 हजार), 4. गुड्डू यादव (21 हजार रुपए), 5. पिंटो कुमार यादव (11 हजार रुपए)। महिलावर्ग : 1.रूमा देवी (51 हजार), 2. श्यामली सिंह (41 हजार), 3. फूलन खातून (31 हजार) 4. बलमति यादव (21 हजार), 5. नमिता कबट (11 हजार)।
भास्कर न्यूज | जमशेदपुर
फिटनेसके लिए रविवार को जमशेदपुरवासियों ने दौड़ लगाई। टाटा स्टील के स्पोर्ट्स विभाग द्वारा आयोजित जमशेदपुर रन-ए-थॉन में लगभग 4800 लोग शामिल हुए। छह वर्गों में आयोजित दौड़ जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स से शुरू हुई और शहर के विभिन्न इलाकों से होकर कीनन स्टेडियम में समाप्त हुई। दौड़ को टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन ने हरी झंडी दिखाई। वे खुद भी 10 किमी की स्पर्धा में दौड़े। दौड़ में चार हजार सात सौ धावकों सहित टाटा स्टील अन्य कंपनियों के कर्मचारी और शहर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया। इसका आयोजन इंटरनेशल एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक फेडरेशन के मानक के तहत किया गया था।
येथे उपस्थित
टाटास्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन, रुचि नरेंद्रन, पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त डॉ. अमिताभ कौशल, एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिन्हा, धालभूम एसडीओ प्रेम रंजन, जेजे ईरानी, डेजी ईरानी, डॉ