- Hindi News
- अतृप्त विजेता, इनफिनिटी को उपविजेता का खिताब
अतृप्त विजेता, इनफिनिटी को उपविजेता का खिताब
शहरके रॉक बैंड के धमाकेदार परफॉर्मेंस से रविवार की शाम गुलजार रही। टाटा स्टील के अरबन सर्विसेज की ओर से सिक्युरिटी सेंटर (गरमनाला) में आयोजित रॉक बैंड प्रतियोगिता फ्यूजनॉयड में शहर के 10 बैंड ने अपने धमाकेदार परफॉर्मेंस से सर्द मौसम में गर्मी ला दी।
भारतीय और पाश्चात्य संगीत के इस फ्यूजन में श्रोता दो घंटे तक झूमते रहे। अधिकतर बैंड ने सेल्फ कंपोज्ड रचनाओं पर परफॉर्मेंस दिया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले बैंड-अतृप्त, सिनोप्सिस, अज्ञात, अवतरित, मि. सेल्फ डिस्ट्रिक्ट, एक्सप्लोड, मैसेंजर, प्रकृति, डिजायर, इनफिनिटी और रॉकर्स ने अपना परफॉर्मेंस दिया। लेकिन अपने धमाकेदार परफॉर्मेंस से सबको झुमाने वाले बैंड अतृप्त को विजेता और इनफिनिटी को उपविजेता का खिताब मिला। विजेता को नकद 7 हजार और उपविजेता को 5 हजार रुपए के साथ ट्रॉफी दी गई। मुख्य अतिथि टाटा स्टील के चीफ (सीएसएस) शुभेनजीत चौधरी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
उन्होंने इस आयोजन की सराहना की और उम्मीद जताई कि इससे शहर के युवाओं के जोश और हौसले को मंच मिलेगा। मौके पर प्लांट हेड (सीआरएम बारा) रवि प्रकाश, कॉरपोरेट रिलेशंस के चीफ कृष्णा नंदन, अरबन सर्विसेज के संजय और आरएस पांडेय उपस्थित थे।
{ टाटा स्टील की ओर से सिक्युरिटी सेंटर में रॉक बैंड प्रतियोगिता का आयोजन
सिक्युरिटी सेंटर में प्रस्तुति देते स्थानीय कलाकार।