पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परसुडीह में संजय गांधी की जयंती मनी

परसुडीह में संजय गांधी की जयंती मनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | परसुडीहके शंकरपुर मैदान में रविवार को शंकरपुर आदिवासी संजय गांधी मेमोरियल क्लब द्वारा स्वर्गीय संजय गांधी की 68वीं जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि के रूप में जिला पार्षद राजकुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि के तौर पर रामाकांत करूवा, झुरमू किस्कू,रमेश पांडे,जगन टुडू उपस्थित थे। मौके पर जादूगर यूएन कर्मकार ने जादू का खेल दिखा कर छोटे-छोटे बच्चों का मनोरंजन किया। इसके बाद ड्राइंग औक बिस्कुट दौड़ सहित अन्य प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के दौरान छापोल छापोल नृत्य भी प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष अनिल गागराई समेत क्लब के अन्य सदस्यों ने योगदान दिया।