राजदीप अध्यक्ष महेश बने महासचिव
जमशेदपुर | बिष्टुपुरस्थित मॉडल स्कूल में रविवार को चुनाव पर्यवेक्षक अधिकारी सुरेश रजक, सुषमा तिर्की इमैनुअल केरकट्टा की देखरेख में एससी/एसटी एलआईसी इंप्लाई वेलफेयर एसोसिएशन का चुनाव हुआ। इसमें राजदीप कमान कच्छप ने प्रतिद्वंद्वी महेश प्रसाद, जीआर सोरेन दामू किस्कु को हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमााया। वहीं जीआर सोरेन ने प्रतिद्वंद्वी दामू किस्कु को हराकर उपाध्यक्ष पद हासिल किया। इसके अलावा सर्वसम्मति से मुख्य संरक्षक सुरेश रजक, अंकेक्षक पवन भेंगरा, महासचिव महेश प्रसाद, कोषाध्यक्ष जगमोहन हेम्ब्रम, सचिव (एडमिन) सोनालाल मुखी संगठन सचिव अमृता टोपनो चुने गए।