\"झनक\' में दिखी लोकनृत्य की झलक
करीमसिटी कॉलेज में सोसायटी फॉर प्रोमोशन ऑफ आर्ट एंड कल्चर (स्पार्क) की ओर से चल रहे सतरंग-14 के तहत रविवार को नृत्य प्रतियोगिता \\\"झनक\\\' का आयोजन किया गया। लोक नृत्य और शास्त्रीय नृत्य केटेगरी में हुई इस प्रतियोगिता में 40 प्रतिभागियों ने अपना जौहर दिखाया। एक तरफ प्रतिभागियों ने जहां लोक धुनों पर नृत्य प्रस्तुत कर सोंधी मिट्टी की महक बिखेरी, वहीं एकल मुकाबले में शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति कर शास्त्रीयता का रंग उकेरा। प्रतियोगिता के निर्णायक अबरार खान और जीत बनर्जी थे।
कार्यक्रम का संचालन हेना जाफरी और अभिक देब ने किया। मौके पर प्रो. याहिया इब्राहिम, प्रो. अहमद बद्र, प्रो. अकील अहमद, निदा जकारिया, एस. सिकंदर हयात खान, चंदन कुमार जीतेश कुमार उपस्थित थे।
करीम सिटी कॉलेज में भांगड़ा करते छात्र-छात्राएं।
ये रहे विजेता
समूहलोक नृत्य : 1.हेना जाफरी एंड टीम, 2. मनीषा एंड टीम।
शास्त्रीयएकल नृत्य : 1.अनामिका कुमारी 2. शताब्दी दास।