प्रो. विनय गुप्ता बने अध्यक्ष
अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से रविवार को महानगर छात्र सम्मेलन का आयोजन तुलसी भवन, बिष्टुपुर में किया गया। इसमें प्रो. विनय कुमार गुप्ता को महानगर अध्यक्ष प्रभात शंकर तिवारी को महानगर मंत्री बनाया गया।
इससे पूर्व समारोह की शुरुआत मां सरस्वती स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की गई। समारोह की मुख्य अतिथि रांची नगर निगम की मेयर सह पूर्व एबीवीपी कार्यकर्ता आशा लकड़ा थीं। उन्होंने कहा कि परिषद दुनिया का एक मात्र संगठन है जो जाति, धर्म, संप्रदाय से उपर उठकर देशहित छात्रहित में काम कर रहा है। साथ ही उन्होंने परिषद के मूल मंत्र ज्ञान, शील, एकता के बारे में बताया।
तुलसी भवन, बिष्टुपुर में कार्यक्रम का उदघाटन करते अतिथि।
>>नई महानगरकार्यकारिणी : अध्यक्ष : प्रो.विनय कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष: प्रो.मुदिता चंद्रा, प्रो. बीबी भुइयां, प्रो. प्रशांत कुमार, प्रो. दीपांजय, प्रो. कृष्णा प्रसाद, प्रो. एचपी शुक्ला, महानगरमंत्री : प्रभातशंकर तिवारी, सहमंत्री : रितेशसिंह, विकास चौबे, रोशन सिंह, मानस ओझा, गणेश जायसवाल, महानगरकार्यालय प्रमुख : अभिषेककुमार सिंह, महानगरकोष प्रमुख : अंकुरपांडेय, महानगरटीएसवीपी प्रमुख : सुनीलयादव, महानगरजनजातीय छात्र प्रमुख : आलोकलकड़ा, महानगरछात्रा प्रमुख : मनीषातिवारी, महानगरछात्रा सह प्रमुख : किरणकुमारी, नीतू कुमारी, सरिता कुमारी, कार्यसमितिसदस्य : सूरजकुमार, प्रवीण कुमार सिंह, गौरव तिवारी, महादेव दास, लखिंदर पात्रो, चिंटू कुमार, शुभम कुमारी, सरिता कुमारी, अजिंक्या बिरुआ, राजेश कुमार महतो, आनंद कुमार, करण कुमार, चंदन कुमार अमित कुमार।
नारी सम्मान के लिए परिषद प्रयासरत : बाला
परिषद की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पुष्कर बाला ने कहा कि नारी सम्मान के लिए परिषद सतत प्रयासरत है। जब भी समाज में नारी शक्ति पर अत्याचार हुआ है, तो परिषद ने उसका मुंहतोड़ जवाब दिया है। परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि देश के सभी युवाओं को स्वामी विवेकानंद के पदचिह्नों पर चलते हुए देशहित में काम करना चाहिए, ताकि भारत फिर से विश्व गुरु बन सके। परिषद के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अमिताभ सेनापति ने कहा कि भारत युवाओं का देश है। इन युवाओं को सही नेतृत्व मिल जाए, तो देश की दिशा दशा बदल जाएगी। कार्यक्रम का विषय प्रवेश विभाग संयोजक सोनू ठाकुर ने करा