पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"मासूम\' अदा के लिए बच्चों का ऑडिशन

\"मासूम\' अदा के लिए बच्चों का ऑडिशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर। नेहरूबाल विकास संघ के फैशन शो \\\"मासूम अदा\\\' के लिए रविवार को बिष्टुपुर स्थित मॉडल स्कूल में ऑडिशन लिया गया। इसमें 88 बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने इसमें कैट वाॅक किया। विभिन्न तरह के परिधानों में बच्चों ने फैशन के नए मॉडल प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता को चार चरणों में बांटा गया था। कैट वाॅक, टैलेंट और प्रश्नोत्तरी के माध्यम से बच्चों का मानसिक परीक्षण किया गया। फाइनल राउंड के लिए 30 बच्चों का चयन किया गया। वहीं, फाइनल राउंड के लिए चयनित बच्चों को संस्था की ओर से प्रशिक्षित किया जाएगा। कोलकाता के फैशन विशेषज्ञ शरत कुमार इन बच्चों की फैशन के क्षेत्र में प्रतिभा निखारेंगे और उन्हें कैट वाॅक, डांस और मानसिक विकास का प्रशिक्षण देंगे। इससे पहले कार्यक्रम का उदघाटन संस्था के निदेशक जेएस कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि नेहरू बाल विकास संघ शहर के बच्चों के बौद्धिक और मानसिक विकास में लगी हुई है। मासूम अदा कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को फैशन के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। इसका लाभ शहर के बच्चों को मिलेगा। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका में जेएस कुमार, रश्मि कुमारी, राजा घोष, राजू दास और पियाली घोष थीं। इस अवसर पर बच्चों के अभिभावक भी मौजूद थे।