बागबेड़ा : छात्रों ने की साफ-सफाई
जमशेदपुर। बागबेड़ास्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के बच्चों के ओर से रविवार को स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया गया। दसवीं कक्षा के छात्रों ने अभियान में हिस्सा लिया और मैदान की साफ-सफाई की। स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी अभियान में योगदान दिया। सचिव हरेंद्र सिंह ने बताया कि छात्रों को संकल्प दिलाया गया कि हमेशा अपने घर, स्कूल क्षेत्र में साफ-सफाई रखेंगे।