पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाग्यशाली सुनते हैं कथा : अवधेश

भाग्यशाली सुनते हैं कथा : अवधेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर। श्रीराधा सर्वेश्वरी विजयते सनातन धर्म प्रचारक संस्था की ओर से नंदनगर (भुइयांडीह) में आयोजित सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन रविवार से कथा का शुभारंभ हुआ। इस दौरान वृंदावन से आए संत अवधेश महाराज ने श्रीमदभागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जो भक्त इस कथा रूपी अमृत का पान करता है, वह सभी प्रकार के बंधनों से मुक्त होकर प्रभु की शरण को प्राप्त करता है। इसलिए जब भी मौका मिले मनुष्य को कथा का श्रवण करना चाहिए। क्योंकि, बड़े भाग्य से कथा श्रवण का अवसर मिलता है। मौके पर काफी संख्या में भक्त उपस्थित थे। अनुष्ठान को सफल बनाने में महावीर यादव, महेंद्र यादव, छोटेलाल शुक्ला, कन्हैया यादव, दारोगा यादव, जीतू सेठ, भोला यादव, जानकी यादव, सुरेश यादव आदि योगदान दे रहे हैं।