पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कारमेल जूनियर कॉलेज ने जीती क्राॅसवर्ड प्रतियोगिता

कारमेल जूनियर कॉलेज ने जीती क्राॅसवर्ड प्रतियोगिता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्रीयमाध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा दिल्ली में आयोजित क्रेपटिक क्राॅसवर्ड प्रतियोगिता में शहर के शालिनी श्रीनिवासन और विश्वरूप वर्मन विजेता रहे। दोनों कारमेल जूनियर कॉलेज के विद्यार्थी हैं।

प्रतियोगिता में देश के 32 शहरों के कुल 850 स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। फाइनल में अमिटी इंटरनेशनल स्कूल, गाजियाबाद, उदगम स्कूल, अहमदाबाद, कारमेल जूनियर कॉलेज, जमशेदपुर, एसइएस स्कूल, पुणे, डीएवी स्कूल, पुणे पद्माशोषाद्री बाल भवन स्कूल, चेन्नई की टीम पहुंची, जिसमें कारमेल जूनियर कॉलेज, जमशेदपुर की टीम को विजेता घोषित किया गया। यह जानकारी कारमेल के गेम टीचर प्रदीप मुखर्जी ने दी। वहीं, अपनी इस सफलता पर शालिनी विश्वरूप खुश नजर आए। उनकी मानें, तो यह बड़ी उपलब्धि है। उन्हें इस सफलता पर स्कूल की ओर से बधाई दी गई।