पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जुगसलाई में 111 यूनिट रक्त संग्रह

जुगसलाई में 111 यूनिट रक्त संग्रह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर। रक्तदानमहादान है। एक बूंद रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है। रक्तदान करने से मानव के स्वास्थ्य पर कोई असर नहीं पड़ता। इसलिए सभी लोगों को रक्तदान करना चाहिए। यह बातें श्री राणी सती सत्संग समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार रिंगसिया ने रविवार को निर्मल भारद्वाज की पुण्यतिथि पर जुगसलाई के गर्ल्स स्कूल रोड में आयोजित 12वें रक्तदान शिविर में कहीं। शिविर का उदघाटन अनिल कुमार रिंगसिया, प्रभावती देवी, श्रवण भारद्वाज, किशन भारद्वाज ओम भारद्वाज ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में महिलाओं के रक्तदान के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। इस दौरान 111 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। रक्तदान शिविर में जमशेदपुर ब्लड बैंक और वोलेंटियर्स ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के सदस्य भी शामिल हुए। कार्यक्रम संयोजक प्रदीप अग्रवाल और अवतार सिंह लक्की ने सभी रक्तदाताओं को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर शिव रिंगसिया, कमल अग्रवाल, अमर अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, वैद्यनाथ शर्मा, राजेश कसेरा, सरोज रिंगसिया, निशा अग्रवाल, सुनीता भारद्वाज, सिम्पल अग्रवाल, सुनील चौधरी, गोविंद भारद्वाज आदि उपस्थित थे।