पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साईं बाबा की निकली पालकी यात्रा

साईं बाबा की निकली पालकी यात्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर। बर्मामाइंसस्थित उत्कल दुर्गापूजा मैदान के पास रविवार को साईं भजनों पर भक्तों ने जमकर गोते लगाए। श्रीश्री साईं समिति द्वारा आयोजित साईं महोत्सव की शुरुआत सुबह कांकड़ आरती से हुई। इसके बाद बाबा का जलाभिषेक किया गया। सुबह 10 बजे हवन उपरांत भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो अपराह्न तीन बजे तक चला। इसमें इंद्रानगर (टेल्को) की भजन मंडली ने मेरे घर के आगे साईं नाथ...आदि भजनों पर भक्तों को बाबा के चरणों से जोड़ा। इस बीच मध्याह्न आरती के बाद भोग वितरण किया गया। समिति द्वारा तीन बजे बाबा की पालकी यात्रा निकाली गई, जो पूरे क्षेत्र का भ्रमण कर शाम छह बजे पुन: आयोजन स्थल पहुंची। सांध्य आरती के बाद महोत्सव का समापन हुआ। पालकी यात्रा में पांच सौ से ज्यादा श्रद्धालु शामिल हुए।

इनकारहा सहयोग : जीवनसिंह, आर.प्रवीण राव, संजय चक्रवर्ती, वीणा नायक, भोला, सुधीर, संजीव राव, नीतिश मंडल, बिनोद साव आदि।