- Hindi News
- बागबेड़ा : महिला को पीटा, घर में तोड़फोड़
बागबेड़ा : महिला को पीटा, घर में तोड़फोड़
जमशेदपुर| बागबेड़ाथाना अंतर्गत रामनगर में कुछ युवकों ने दिलीप तिवारी के घर में घुसकर उनकी प|ी रिंकू कुमार बेटा भोलू कुमार की पिटाई कर दी। साथ ही तोड़फोड़ की। इस संबंध में दिलीप तिवारी शिकायत करने बागबेड़ा थाना पहुंचे, तो पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने से इनकार कर दिया। दिलीप तिवारी टाटा जू में वाहन चलाते हैं। दिलीप ने बताया कि उनके घर के सामने की नाली की सफाई कर कचरा नाली के पास रख दिया गया था। गुरुवार की शाम इस बात पर पड़ोस में रहने वाले अवधेश सिंह महिपाल सिंह ने दिलीप के बेटे की पिटाई कर दी। बाद में लोगों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की।