कर्मियों की विदाई
जमशेदपुर| टाटास्टील से नवंबर माह में सेवानिवृत्त हुए 40 कर्मचारियों को शुक्रवार को यूनियन द्वारा विदाई दी गई। यूनियन के कांफ्रेंस हॉल में आयोजित समारोह में पीएन सिंह ने मेडिकल लीव इंकैशमेंट पर ग्रेड रिवीजन में की गई सुविधा की जानकारी दी। पुरी गेस्ट हाउस में सेवानिवृतों के ठहरने की सुविधा की भी जानकारी दी।