तीन कंपनियों ने 120 छात्रों को किया लॉक
इंडोडेनिस टूल रूम में आयोजित कैंपस सलेक्शन में शुक्रवार को तीन कंपनियां शरीक हुईं। इस दौरान संस्थान के अलग-अलग ट्रेड के 120 प्रशिक्षणार्थी लॉक किए गए। चयनितों को आकर्षक वेतनमान, भत्ता और अन्य सुविधाएं भी ये कंपनियां देंगी।
छात्रों को लॉक करने वाली कंपनियों में हरियाणा की माइक्रो टर्नर, अहमदाबाद की आईनॉक्स विंड एवं पुणे की यासमीन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी शामिल हैं। आईडीटीआर के प्लेसमेंट सेल से मिली जानकारी के अनुसार छात्रों को लॉक करने लिए संबंधित कंपनी के प्रतिनिधियों ने इंडो डेनिस टूल रूम का भ्रमण किया।
प्रशिक्षणकी प्रशंसा
अहमदाबादकी कंपनी आईनॉक्स विंड के एचआर आरके सिंह ने आईडीआर के प्रशिक्षण व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि आगे भी उनकी कंपनी यहां के छात्रों के कैंपस सलेक्शन के लिए आएगी। उन्होंने यहां के विद्यार्थियों के प्रशिक्षण स्तर की भी प्रशंसा की। उल्लेखनीय है कि टूल रूम में एससी और एसटी बच्चों को निः शुल्क प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वावलंबी बनाया जाता है।