आरडीडी ने शुरू की कैडर विभाजन की जांच
जमशेदपुर| कोल्हानके क्षेत्रीय स्वास्थ्य उपनिदेशक (आरडीडी) डॉ विजयनाथ खन्ना ने जिला फायलेरिया विभाग में कैडर विभाजन मामले की जांच शुरू कर दी है। कैडर विभाजन के बाद स्थानांतरित किए जाने के बाद भी 10 कर्मचारियों को बिहार नहीं भेजा गया था। यह जांच राज्य के स्वास्थ्य निदेशक प्रमुख के आदेश पर की जा रही है। इसके अनुसार, 2007 में 10 कर्मचारियों को बिहार स्थानांतरित किया गया था, लेकिन उनके स्थानांतरण को बिना किसी आदेश के रोक दिया गया। निदेशक प्रमुख ने एक महीना के अंदर जांच कर रिपोर्ट स्वास्थ्य निदेशालय रांची को सौंपने का आदेश दिया है।