नामांकन की आज अंतिम तिथि
जमशेदपुर| नामदाबस्ती गुरुद्वारा के प्रधान पद को लेकर चुनावी हलचल तेज हो गई है। यहां आनन-फानन में चुनाव का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। शनिवार को नामांकन करने की अंतिम तिथि है। 17 दिसंबर तक नाम वापस लिया जाएगा। यहां प्रधान पद की दौड़ में महेंद्र सिंह बोझा और पूर्व प्रधान कुंदन सिंह शामिल हैं। नाम वापसी के दौरान यदि मैदान में एक से ज्यादा उम्मीदवार बचा, तो चुनाव की तारीख की घोषणा की जाएगी। इधर, चुनावी प्रक्रिया के पूर्व लेखा-जोखा सार्वजनिक नहीं होने से कुछ लोगों में नाराजगी है। मालूम हो कि अप्रैल में यहां प्रधान अजीत सिंह का कार्यकाल समाप्त हो गया था। सीजीपीसी प्रधान इंदरजीत सिंह ने बताया कि चुनाव संबंधित नोटिस लगाने की उन्हें जानकारी मिली है। जरूरत पड़ने पर इसमें सीजीपीसी हस्तक्षेप करेगी। वैसे वहां भी सर्वसम्मति बनाने की कोशिश की जाएगी।