पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशा खिलाकर चार लाख का सामान गायब

नशा खिलाकर चार लाख का सामान गायब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| ह्यूमपाइपरोड (साकची) निवासी अनीस कुमार को एक व्यक्ति ने नशा खिलाकर सोने की चेन, 25 हजार रुपए नकद सहित करीब चार लाख रुपए का सामान ले लिया। घटना 29 नवंबर की है। इस मामले में अनीस ने सीतारामडेरा थाना में बस संख्या जेएच 02 एबी-3107 के खिलाफ गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी के अनुसार 29 नवंबर को अनीस कुमार मानगो बस स्टैंड से उक्त बस से रांची जा रहे थे। उनकी सीट के बगल में बैठे एक व्यक्ति ने अपना परिचय देकर उन्हें करीबी बना लिया। इसके बाद उसने रास्ते में बिस्कुट और पानी पिलाकर उन्हें बेहोश कर दिया। इसके बाद अनीस से रुद्राक्ष लगा हुआ सोने की चेन, नकद 25 हजार सहित चार लाख रुपए का सामान लेकर भाग गया। होश आने पर उन्होंने अपने को रांची मेडिका अस्पताल में भर्ती पाया।