मतगणना 23 दिसंबर को, तैयारी शुरू
आगामी23 दिसंबर को होने वाली वोटों की गिनती की तैयारी जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी डॉ अमिताभ कौशल ने शुक्रवार की शाम सभी निर्वाची पदाधिकारियों के साथ बैठक कर मतगणना की रणनीति बनाई।
इस दौरान उन्होंने पदाधिकारियों को कई दिशा-निर्देश भी दिए। बैठक के बाद मीडिया सेल की वरीय पदाधिकारी रंजना मिश्रा ने बताया कि सभी मतगणना हॉल में 14 टेबल लगाए जाएंगे। हर टेबल पर एक-एक काउंटिंग सुपरवाइजर, काउंटिंग एजेंट माइक्रो ऑब्जर्वर मौजूद रहेंगे। इसके अलावा निर्वाची पदाधिकारी का हर मतगणना हाल में टेबल रहेगा। निर्वाची पदाधिकारी की टेबल पर भी एक माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति की जाएगी। इस टेबल पर प्रत्याशी अथवा उनके चुनाव अभिकर्ता को बैठने की इजाजत रहेगी। इसके अलावा मतगणना से जुड़े आंकड़ों का रिकॉर्ड रखने के लिए एक कंप्यूटर ऑपरेटर दो सहायक भी तैनात किए जाएंगे। सीलिंग से जुड़े कर्मचारियों की भी यहां प्रतिनियुक्ति की जाएगी।
बहरागोड़ा घाटशिला के प्रत्याशी प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में बनाए गए वज्रगृह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान घाटशिला के निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ गिरजा शंकर प्रसाद बहरागोड़ा के निर्वाची पदाधिकारी डेविड बलिहार भी उपस्थित थे। प्रत्याशियों के निरीक्षण की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई।
बहरागोड़ा और घाटशिला के प्रत्याशियों ने किया वज्रगृह का निरीक्षण
जिले की छह विधानसभा सीटों की मतगणना में 110 कर्मियों को लगाया जाएगा। इन कर्मचारियों को 18 से 22 दिसंबर तक साकची स्थित रेडक्रॉस भवन में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान मतगणना के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी किए आदेश की जानकारी दी जाएगी। शुक्रवार को निर्वाची पदाधिकारियों के साथ बैठक में भी डीसी ने आयोग के नए आदेश की जानकारी निर्वाची पदाधिकारियों को दी थी।
110 मतगणनाकर्मियों का प्रशिक्षण 18 से