पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ईचागढ़ में दोबारा मतदान हो : सचिव

ईचागढ़ में दोबारा मतदान हो : सचिव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| झाविमोके केंद्रीय सचिव अभय सिंह ने कहा है कि ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में दोबारा मतदान होना चाहिए। प्रशासन ने साजिश के तहत झाविमो प्रत्याशी अरविंद सिंह को हराने का प्रयास किया है। यह साबित हो चुका है। 14 दिसंबर तक बाबूलाल मरांडी चुनाव कार्य में व्यस्त रहेंगे। 15 दिसंबर को इस मसले पर मरांडी चुनाव आयोग और राज्यपाल से मिलेंगे। उनसे मांग की जाएगी कि ईचागढ़ में दोबारा मतदान कराया जाए। यह बातें अभय सिंह ने शुक्रवार को काशीडीह कार्यालय में पत्रकारों से कहीं। दूसरी ओर, सरायकेला-खरसावां कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष देबु चटर्जी ने कहा है कि विधायक अरविंद सिंह, उनके भाई विनायक सिंह प्रवीण सिंह को साजिश के तहत भाजपा ने फंसाया है। इसलिए इस मामले की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।