टाटा कमिंस में जागरूकता कार्यक्रम
जमशेदपुर| टाटाकमिंस के ठेका कर्मियों के लिए शुक्रवार को जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत की गई। डिप्टी लेबर कमिश्नर एसएस पाठक डिप्टी इन चीफ इंसपेक्टर ऑफ फैक्ट्रीज मिस्टर रतन ने कार्यक्रम का उदघाटन किया। मौके पर अतिथियों ने कंपनी के इस पहल को सराहनीय बताया और कहा कि इससे कर्मचारियों की जीवन शैली में बदलाव आएगा। कंपनी के एचआर लीडर रंजीत रानाडे ने कहा कि जागृति नाम से शुरू किया गया यह अनोखा कार्यक्रम है। मौके पर कंपनी के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।