ट्रेनिंग स्कूल को मॉडल बनाएंगे : सीईई
टाटानगरस्थित इलेक्ट्रिक लोको ट्रेनिंग स्कूल का गोल्डन जुबली समारोह शुक्रवार को मनाया गया। इस दौरान ट्रेस मैनेजमेंट ड्यूरिंग ऑपरेशन विषय पर एक कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें सुरक्षित रेल परिचालन पर वक्ताओं ने अपनी बातें रखीं। इससे पूर्व दक्षिण- पूर्व रेलवे के चीफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर (सीईई) बिनोद कुमार अग्रवाल और मंडल रेल प्रबंधक राजीव अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया।
मौके पर सीईई बिनोद कुमार अग्रवाल ने कहा कि इलेक्ट्रिक ट्रेनिंग स्कूल जोन का आधुनिक स्कूल है, इसे और मॉडल बनाने की कोशिश की जाएगी। इस दौरान डीआरएम ने सुरक्षित रेल परिचालन को लेकर चालकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। शाम को ट्रेनिंग स्कूल परिसर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीनियर डीईई अभिमन्यु सेठ ने की, जबकि स्कूल के प्राचार्य एके प्रुष्टि ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में सीईई (लोको) किशोर कुमार, सीईई (ट्रेक्शन) पंकज गुप्ता, चीफ मेडिकल सुप्रीटेंडेंट डॉ एसके बेहरा समेत सभी विभाग के प्रमुख उपस्थित थे।
69यूनिट रक्त संग्रह
गोल्डनजुबिली समारोह के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 69 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। शिविर को सफल बनाने में ट्रेनिंग स्कूल प्रबंधन ने योगदान दिया।
कार्यक्रम का उदघाटन करते अतििथ।
ट्रेनिंग स्कूल में हाईड्रोलिक सिमुलेटर स्थापित होगा। इसके माध्यम से लोको चालक सुरक्षित ट्रेन परिचालन का प्रशिक्षण लेंगे। सीईई बिनोद कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि इसका शिलान्यास किया। इसमें लगभग आठ करोड़ की लागत आएगी। जोन का यह पहला ट्रेनिंग स्कूल है, जहां हाईड्रोलिक सिमुलेटर स्थापित किया जा रहा है।
स्कूल में बनेगा हाईड्रोलिक सिमुलेटर