पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चरणी ऊपर यीशु चमकेला...

चरणी ऊपर यीशु चमकेला...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चरणीऊपर यीशु चमकेला...टुकुर-टुकुर देखला मरियम के कोरा में...आवा रे चलो रे...आदि मसीही भजनों पर शुक्रवार को ईसाई समुदाय के लोग यीशु की अाराधना में लीन हो गए। मौका था एंग्लो इंडियन एसोसिएशन, जमशेदपुर और होटल बुलेवर्ड के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कैरोल रॉक एंड सिंगिंग कार्यक्रम का।

कार्यक्रम में कोलकाता के वॉयस्ट्रॉस टीम ने दर्शकों को यीशु के जन्म की कहानी कोरियोग्राफी के माध्यम से दिखाई। इस दौरान क्वॉयर ग्रुप प्रभु की स्तुति भी कर रहा था।

कोरियोग्राफी में यीशु के एक-दूसरे से प्यार करने और शांति कायम रखने का संदेश दिखाया गया। लोयला स्कूल, लिटिल फ्लावर स्कूल, संत मेरिज स्कूल आदि के क्वॉयर ग्रुप ने भी प्रभु की स्तुति का गुणगान किया। कार्यक्रम में जमशेदपुर डायसिस धर्मप्रांत के बिशप फादर फेलिक्स टोप्पो ने क्राइस्ट के जन्म का उपदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह मौसम प्यार बांटने का है। एसोसिएशन के आईआर सेंडिस ने कहा कि यह पहला आयोजन किया गया है।

इनकारहा सहयोग

रॉनीडिकोस्टा, मेरियन एक्का, मारवीन मॉस, नवाडा डेलवी, मेक्सयूल जोसेफ, शिनेल स्नीड, यूस्टिस स्नीड, क्लाइड लैजरस, कॉनरा डेविड आदि।

रवींद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोग।

मसीही भजन प्रस्तुत करते कलाकार।