अमित प्रथम, शिखा को द्वितीय पुरस्कार
जमशेदपुर| सनराइजवेलफेयर चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गोपाल मैदान में आयोजित विजन इंडिया 2014 ट्रेड फेयर में शुक्रवार को ब्रह्मानंद हॉस्पिटल ने व्यायाम शिविर का आयोजन किया। इसमें लोगों को स्वस्थ और फिट रहने के गुर सिखाए गए। दूसरी ओर, शुक्रवार को लक्की ड्रॉ में आदित्यपुर के अमित कुमार को प्रथम, धातकीडीह की शिखा मजूमदार को द्वितीय और विजया हेरिटेज की जानकी को तृतीय पुरस्कार मिला। मौके पर कमल किशोर अग्रवाल, परशुराम मिश्रा, एसपी सिंह, आशीष श्रीवास्तव और लार्डी सिंह मौजूद थे। इनस्टॉल पर रही भीड़ : ऑटोमोबाइल डिवीजन : वॉक्स वोगेन, नरभेराम, टीवीएस, अल्फा मोटर्स, इनफील्ड, यूनियन हुंडई, रेनॉल्ड, श्रुति ऑटो मोबाइल वीकार्ट मोटर्स। इलेक्ट्रॉनिक्सएंड अप्लायंसेस : केंट,कुचीना, एराईज, काटा, प्रेस्टिज, ग्लेन, सनफ्लेम, फेवर, एमवी होम्स एप्लाइंसेज, माई च्वाइस, व्हर्लपूल, उषा, गीट्स फूड।