- Hindi News
- तेरे नाम का दीवाना, तेरे घर को ढूंढ़ता है...
तेरे नाम का दीवाना, तेरे घर को ढूंढ़ता है...
आनेसे उनके आए बहार, जाने से उनके जाए बहार, बड़ी मस्तानी है..., तेरे नाम का दीवाना, तेरे घर को ढूंढ़ता है... कुछ ऐसे ही मेलोडी गीत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच दैनिक भास्कर के जमशेदपुर संस्करण ने शुक्रवार को चौथी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई।
निक्को पार्क में आयोजित वर्षगांठ कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद \\\'इतनी शक्ति हमें देना दाता, मन की विश्वास...\\\' गीत ने उपस्थित पूरे दैनिक भास्कर परिवार के सदस्यों में जोश भर दिया।
इसके पहले दैनिक भास्कर के झारखंड स्टेट बिजनेस हेड सौरेंद्र चटर्जी, स्टेट एचआर हेड अजीत शुक्ला, स्टेट एकाउंट हेड केदार प्रसाद सिंघल, स्टेट ब्रांड हेड दिनेश कुमार, जमशेदपुर के संपादक संजय सिंह और यूनिट हेड आनंद गौरव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।
ये रहे विजेता
क्रिकेट: विजेता- आनंद गौरव एंड टीम, उपविजेता- अशोक सिंह एंड टीम।
स्पून एंड मार्बल : श्याम सुंदर सिंह।
म्यूजिकल चेयर : प्रमोद कुमार शर्मा।
कैरम बोर्ड : सुखारी
बॉल बैलेंसिंग : विजेता- अशोक सिंह धनंजय, उपविजेता- अविरल कुमार राजकुमार सिंह।
पेपर एंड म्यूजिक : पहली टीम- किशोर कुमार नौशाद
दूसरी टीम- दीपक सिंह मुकेश झा।
इन्होंने किया संचालन
दैनिकभास्कर के संजय प्रसाद, सुनीता राव संजीवा इवेंट से केके ओझा।
विजेता हुए पुरस्कृत
चौथीवर्षगांठ को लेकर एचआर विभाग की ओर से कुछ दिनो पहले इनहाउस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इनके विजेता प्रतिभागियों को वर्षगांठ समारोह में पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
येभी थे मौजूद
एडमिनहेड दिनेश सिंह, एचआर स्टेट को-ऑर्डिनेटर सोनाली सामंता, शिड्यूलिंग हेड अवनीश मिश्रा, स्टेट ब्रांड से रोबिन छाबड़ा, जमशेदपुर एचआर राजवंती कौर, एसएमडी हेड विक्रम भारती, एकाउंट हेड विजय साहू, प्रोडक्शन हेड मनीष तिवारी आदि।
संजीव की टीम ने किया मनोरंजन
कार्यक्रम में कविता पेश करती कृतिका तिवारी और यशस्वी साहू, गीत गाते आशीष कुमार मिश्रा और आशुतोष कुमार मिश्रा मानव मिश्रा।
समारोह में कामेश्वर मिश्रा के बड़े पुत्र आशुतोष कुमार मिश्रा ने भोजपुरी गीत, जबकि छोटे पुत्र आशीष कुमार मिश्रा ने भोजपुरी में मां दुर्गा की स्तुति की। मंच पर गाने के साथ झूमते इन नन्हें कलाकारों को देख सबके कदम थिरकने लगे। यही