पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • को ऑपरेटिव कॉलेज पहुंची जांच टीम

को-ऑपरेटिव कॉलेज पहुंची जांच टीम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | को-ऑपरेटिवकॉलेज में बीएड प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान हुई गड़बड़ी की जांच के लिए केयू की दो सदस्यीय टीम शुक्रवार को कॉलेज पहुंची। जांच टीम में डॉ आरएन पाठक डॉ एसएस रजी थे। टीम ने प्रिंसिपल डॉ आरके दास से विभिन्न पहलुओं पर बातचीत की। इस दौरान कॉलेज के बीएड हेड फ्लोरेंस बेग आरोपी छात्रा को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था, पर दोनों नहीं आए। टीम के सदस्यों ने कॉलेज प्रशासन की ओर से गठित जांच कमेटी के सदस्यों से भी बातचीत की। इस दौरान विभिन्न अखबारों में छपी खबरों की कतरन भी दिखाई गई। जांच टीम कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ आरके दास से जब बातचीत कर रही थी, तब छात्र नेता रवि प्रकाश सिंह, सतनाम सिंह, सुखदेव सिंह, राजीव दुबे, दीपक पांडेय आदि भी वहां पहुंच गए। इन नेताओं ने भी जांच टीम के समक्ष अपनी बातें रखीं।