चलेगा स्वास्थ्य जागरूकता अभियान
जमशेदपुर | जायसवालमहिला मंच की ओर से जनवरी के पहले सप्ताह में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत एमजीएस हॉस्पिटल परिसर में गंदगी फैलाने वाले लोगों को स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी जाएगी। मंच की अध्यक्ष सुनीता जायसवाल ने बताया कि अस्पताल में मरीज से अधिक गंदगी उनसे मिलने पहुंचनेवाले लोग फैलाते हैं। अस्पताल में सिगरेट, गुटखा, पान-खैनी का नशापान करने वाले को अर्थ दंड लगाया जाएगा। अर्थदंड से जितने भी पैसे एकत्रित होंगे, उसे गरीब बच्चों महिलाओं के इलाज पर खर्च किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए मंच अस्पताल प्रबंधन प्रशासन की मदद लेगा। मतगणना के बाद मंच की सदस्य डीसी से मिलकर सहयोग के लिए ज्ञापन सौंपेंगी।