26 तक ऑनलाइन दर्ज कराना होगा ब्योरा
मानवसंसाधन प्रबंधन प्रणाली (एचआरएमएस) के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों का संपूर्ण डाटा झारखंड सरकार की वेबसाइट पर अंकित किया जाएगा। लेकिन अभी कई शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मियों ने ऐसा नहीं किया है। इसे देखते हुए माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर सभी जिलों को निर्देश जारी किया गया है। सभी डीईओ को कहा गया कि जिन शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मियों का संपूर्ण डाटा वेबसाइट पर अभी तक दर्ज नहीं हो पाया है, वे 26 दिसंबर तक ऑनलाइन ब्योरा दर्ज नहीं कराएं। ऐसा नहीं करने पर उनका वेतन भुगतान रोक दिया जाएगा।
इधर, आदेश मिलने के साथ ही शिक्षा विभाग ने इस दिशा में तेजी से काम करना शुरू कर दिया है। सभी स्कूलों को आदेश जारी कर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के आदेश का पालन करने को कहा गया है।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक का निर्देश
{ ब्योरा नहीं देने पर रोक दिया जाएगा शिक्षक शिक्षकेतर कर्मियों का वेतन